फ्राइड आलू-मटर
आसानी से बनने वाली आलू-मटर की यह सब्जी खासतौर पर पूरी और परांठे के साथ बहुत लजीज लगती है...तो रेसिपी जानकर जल्दी से बनाएं इसे
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक आलू, एक कप मटर के दाने, लहसुन की 4 से 5 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर (चाहें तो), एक चुटकी हींग, आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- लहसुन छीलकर बारीक काट लें. अदरक छीलकर कद्दूकस कर लें.
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और गर्म तेल में जीरा डालकर फ्राई कर लें.
- जीरा चटकने लगे तो तेल में हींग, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट तक भूनें.
- इसके बाद पैन में आलू और मटर डालकर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए मध्यम आंच पर 2 मिनट तक फ्राई करें.
- फिर आलू-मटर में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. उसके बाद पैन को एक ढक्कन से ढक कर धीमी आंच पर सब्जी पकाएं.
- जब मटर और आलू पककर नर्म हो जाएं, तब पैन से ढक्कन हटाएं और बड़े चम्मच से सब्जी चलाकर एक मिनट बाद गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है गर्मागर्म आलू-मटर फ्राइड सब्जी. इसे पूरी, परांठा या खाने में सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
फ्राइड आलू-मटर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक आलू, एक कप मटर के दाने, लहसुन की 4 से 5 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
फ्राइड आलू-मटर बनाने के लिए सबसे पहले एक आलू, एक कप मटर के दाने, लहसुन की 4 से 5 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
फ्राइड आलू-मटर बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह फ्राइड आलू-मटर रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
फ्राइड आलू-मटर बनाने के लिए एक आलू, एक कप मटर के दाने, लहसुन की 4 से 5 कलियां, अदरक का एक इंच टुकड़ा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, फ्राइड आलू-मटर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
फ्राइड आलू-मटर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
फ्राइड आलू-मटर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT