आलू-प्याज की सब्जी

आलू-प्याज की सब्जी

आलू-प्याज की यह सब्जी स्वाद के मामले में बेमिसाल है. इसकी रेसिपी बेहद आसान है. आलू और प्याज का यह मिला-जुला चटपटा टेस्ट जरूर आजमाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 आलू
  • 2 प्याज लम्बाई में कटे हुए
  • 3 से 4 हरी मिर्च कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट (चाहें तो), एक छोटी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच अमचूर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 से 3 चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
  • 2 से 3 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू को छीलकर धोएं, फिर काट लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तेल में जीरा, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
- इसके बाद हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, और प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- प्याज का रंग गुलाबी हो जाए तो इसमें अमचूर, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर, मसाले एक मिनट तक पकाएं.
- अब आलू डालकर मिक्स करें. कड़ाही को ढककर आंच धीमी करके आलू पकने दें. बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें.
- जब आलू अच्छी तरह नर्म होकर पक जाएं तो कड़ाही से ढक्कन हटाकर एक मिनट तेज आंच पर सब्जी भूनकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है आलू-प्याज की सब्जी. इसे गर्मागर्म परांठे या पूरी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (946 ratings)
4 avg from 946 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू-प्याज की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes