नारियल-पनीर के कोफ्ते

नारियल-पनीर के कोफ्ते

त्योहारों के समय घर में नारियल बहुत हो जाता है. ऐसे में नारियल की मिठाई बनाने के साथ ही इसे सब्जी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नारियल के कोफ्ते पनीर के साथ बहुत अच्छे बनते हैं. इस रेसिपी को

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 उबले हुए बड़े आलू
  • 100 ग्राम ताजा पनीर
  • 100 ग्राम किसा नारियल
  • 100 ग्राम दूध
  • 50 ग्राम बेसन, हरी धनिया और हरी मिर्च, एक चम्मच चावल का आटा, एक छोटा चम्मच जीरा
  • 4-5 टमाटर, दो-तीन चम्मच शक्कर, सेंधा नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- कोफ्ते बनाने के लिए उबले आलू को मसल लें.
- इसमें पनीर को कद्दूकस करके मिला लें.
- इसमें बेसन, हरी मिर्च व हरी धनिया, नमक व लाल मिर्च मिलाकर कोफ्ते के गोले बना लें. इन गोलों को चावल के सूखे आटे में लपेटकर तल लें.
- अब दूसरी कड़ाही में 3-4 चम्मच तेल गर्म करके जीरा डालें. अब टमाटर प्यूरी डाल कर भून लें.
- अब इसमें नमक, दो-तीन चम्मच शक्कर डालें. किसा नारियल और दूध डालकर पका लें.
- पकने पर कोफ्ते डालकर गरमा-गरम कोफ्ते पूरी या पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (433 ratings)
4.2 avg from 433 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नारियल-पनीर के कोफ्ते एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4-5 उबले हुए बड़े आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes