हींग-जीरा आलू

हींग-जीरा आलू

फटाफट बनने वाली इस सूखी सब्जी को सादी रोटी, रायते और दाल के साथ परोसा जा सकता है. यात्रा के दौरान भी इसे ले जा सकते हैं. जानिए इसे कैसे बनाना है-

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • - 3 उबले आलू, - आधा इंच छिला व कद्दूकस किया अदरक का टुकड़ा, - एक बारीक कटी हरी मिर्च, - 2 छोटे चम्मच जीरा, - आधी छोटी चम्मच पिसी हींग, - 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, - आधा चम्मच लालमिर्च पाउडर, - एक चम्मच धनिया पाउडर, - एक चम्मच अमचूर पाउडर या एक चम्मच नींबू रस, - बारीक कटी हरी धनिया, - स्वादानुसार नमक, - तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- उबले हुए आलू छीलकर काट लें.
- गैस पर एक फ्राई पैन में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर भूनें.
- उसके बाद पिसी हींग, हरी मिर्च और अदरक को तेल में हल्का भून लें.
- अब इस तैयार मसाले में कटे आलू डालकर 1 मिनट तक चलाएं. इसके बाद सब्जी में हल्दी, लालमिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर या नींबू रस और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- मध्यम आंच पर 5 मिनट तक मसालेदार आलू फ्राई होने दें.
- बीच-बीच में आलू चलाएं. जैसे ही ये ब्राउन होने लगें तो गैस बंद कर दें और गर्मागर्म पूरी, परांठे या रोटी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (505 ratings)
4.3 avg from 505 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हींग-जीरा आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे - 3 उबले आलू, - आधा इंच छिला व कद्दूकस किया अदरक का टुकड़ा, - एक बारीक कटी हरी मिर्च, - 2 छोटे चम्मच जीरा, - आधी छोटी चम्मच पिसी हींग, - 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, - आधा चम्मच लालमिर्च पाउडर, - एक चम्मच धनिया पाउडर, - एक चम्मच अमचूर पाउडर या एक चम्मच नींबू रस, - बारीक कटी हरी धनिया, - स्वादानुसार नमक, - तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes