आलू-परवल कोरमा
परवल की सब्जी भले ही आपको अच्छी न लगे लेकिन इसके स्वाद में आलू का ट्विस्ट डालकर बनाएं मसालेदार आलू-परवल का कोरमा...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम परवल
- 2-3 आलू, बड़े आकार के
- 3 टमाटर
- 1 हरी मिर्च
- 1 चटुकी हींग
- 1 चम्मच अदरक, कसी हुई
- 2-3 चम्मच तेल, छोटी चम्मच जीरा
- 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 3/4 छोटी चम्मच धनियां पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 2 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
विधि
- परवल और आलू को अच्छी तरह धोकर और छील कर बारीक काट लें.
- अब टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करके हींग और जीरा डाल कर भून लें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें हल्दी व धनिया पाउडर डालकर भून लें.
- अब इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर भून लें और जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें परवल और आलू डाल कर 2 मिनट भूनें.
- इसके बाद परवल और आलू में आधा कप पानी और नमक डाल कर चलाएं.
- कोरमा को धीमी आंच पर ढककर 6-7 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कोरमा का एक्सट्रा पानी सूख जाए.
- जब परवल और आलू नरम हो जाएं तो उसमें हरी धनिया और गरम मसाला डालकर चलाएं.
- 10 मिनट तक कोरमा को और पकाएं और इसके बाद सर्विंग बॉउल में डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आलू-परवल कोरमा एक लोकप्रिय लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम परवल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आलू-परवल कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम परवल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आलू-परवल कोरमा बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह आलू-परवल कोरमा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आलू-परवल कोरमा बनाने के लिए 250 ग्राम परवल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आलू-परवल कोरमा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आलू-परवल कोरमा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आलू-परवल कोरमा एक लोकप्रिय इंडियन लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT