अमचूरी भरवां भिंडी
खाने में भिंडी सभी को पसंद होती है. कुरकुरी भिंडी की सब्जी को किसी भ्ाी समय खाया जा सकता है. कुरकुरी भिंडी में लगाएं चटपटे अमचूर का तड़का और अपनी फेवरेट डिश को बनाएं और भी मजेदार. आइए जानें इसकी र
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 200 ग्राम भिंडी
- 2 चम्मच तेल
- 1/2 जीरा
- 2 प्याज कटे हुए
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच खड़ी धनिया, कुटी हुई
- 1 चम्मच अदरक, बारीक कटी हुई
- 1/2 कप दही, नमक स्वादानुसार
विधि
- भिंडी को अच्छी तरह धोकर दोनों सिरों से काट लें और भिंडी में बीच से चीरा लगा कर रख दें.
- भारी तले के पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
- अब इसमें कटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और दही मिलाकर भूनें.
- भूनें हुए मसाले में अमचूर पाउडर डालकर चलाएं जब मसाला तेल छोड़ दे तो गैस बंद करके उसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- चीरा लगी भिंडियों के बीच में इस मिक्सचर को भरें और इडली स्टीमर में इन्हें 10-15 मिनट तक पकने दें.
- गर्मागर्म रोटी या परांठे के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अमचूरी भरवां भिंडी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम भिंडी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अमचूरी भरवां भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम भिंडी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अमचूरी भरवां भिंडी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अमचूरी भरवां भिंडी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अमचूरी भरवां भिंडी बनाने के लिए 200 ग्राम भिंडी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अमचूरी भरवां भिंडी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अमचूरी भरवां भिंडी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अमचूरी भरवां भिंडी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT