अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी
अगर खाने में एक्सपेरिमेंट्स पसंद हैं तो अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. यहां जानें इसकी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम पके हुए अमरूद
- 2 बड़े चम्मच तेल या घी, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच राई, आधा छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच गुड़, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, गार्निशिंग के लिए धनियापत्ती
विधि
- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए मध्यम आंच में रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इमसें हींग, राई डालकर तड़का लें.
- अब इसमें कटे हुए अमरूद और सभी मसाले डालकर 2 मिनट तक भूनें.
- फिर एक कप पानी डालकर अमरूद नर्म होने तक पकाएं.
- अब इसमें गुड़ और गरम मसाला मिलाकर 2 मिनट तक और पकाएं.
- आंच बंद करके सब्जी को बोल में निकालें और धनियापत्ती से गार्निश करें.
- अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी को रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ खाएं या सर्व करें.
- वैसे इसका स्वाद मेथी के पराठों के साथ गजब का लगता है.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पके हुए अमरूद और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पके हुए अमरूद तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए 250 ग्राम पके हुए अमरूद के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अमरूद की खट्टी-मीठी सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT