बेसन की भरवां मिर्च
बेसन से बनी कई सारी चीजें आपने खाई होंगी लेकिन क्या आपने बेसन से बनी हरी मिर्च की भरवां सब्जी खाई है तो आज ही बनाएं इसकी आसान सी टेस्टी रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 125 ग्राम बेसन हरी मिर्च
- 1 चम्मच बेसन
- 1/4 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 1/4 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले हरी मिर्च को धो कर उनकी डंठल निकाल लें और फिर उनमें लंबा चीरा लगा के अलग रख दें.
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें हींग और जीरा डालकर भून लें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें हल्दी पाउडर और बेसन डाल कर हल्की आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं.
- अब उसमें धनिया पाउडर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं और आंच को बंद कर दें.
- मसाले में अब अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इस मसाले को मिर्चों में सावधानी से भरें.
- अब पैन में तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें भरी हुई हरी मिर्च रख कर पैन को ढक दें और इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाइएं.
- 2 मिनट बाद पैन को खोल कर मिर्चों को पलट दें.
- जब वह अच्छे से फ्राई हो जाएं तब इन्हें निकाल कर प्लेट में रख दें.
- बेसन की भरवां हरी मिर्च तैयार है. इसे दाल, रोटी और चावल के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बेसन की भरवां मिर्च एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 125 ग्राम बेसन हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बेसन की भरवां मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले 125 ग्राम बेसन हरी मिर्च तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बेसन की भरवां मिर्च बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह बेसन की भरवां मिर्च रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बेसन की भरवां मिर्च बनाने के लिए 125 ग्राम बेसन हरी मिर्च के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बेसन की भरवां मिर्च को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बेसन की भरवां मिर्च का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बेसन की भरवां मिर्च एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT