चना मसाला
काले चने भले ही सादे खाने में न अच्छे लगें लेकिन जैसे ही उनको मसाले का तड़का मिलता है, इनका पूरा जायका बदल जाता है. लंच या डिनर में बनाएं यह चटपटी मसाला डिश.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कप काले चने
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 हरी मिर्च
- 2 छोटे प्याज, लहसुन की 4 कलियां
- 1 इंच कद्दूकस किया अदरक
- 1 बड़ा टमाटर
- 1 छोटा चम्मच चना मसाला
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार
- 2 से 3 चम्मच तेल
विधि
- चने को रातभर पानी में भिगो कर रख दें या फिर बनाने से 6 घंटे पहले भिगो दें.
- अब कूकर में चने, पानी और नमक मिला कर 3 सीटी आने तक पका लें.
- अब एक बाउल में चने को पानी से निकालकर अलग रख लें.
- कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा डाल कर चलाएं.
- कुछ देर के बाद बारीक कटा लहसुन और कद्दूकस की हुई अदरक डालें.
- इसके बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डाल कर इसे सुनहरा होने तक भूनें.
- जब प्याज हो जाए, तब इसमें कटे टमाटर, चना मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें.
- कुछ देर पकाएं और फिर नमक डाल कर साथ ही में चने डाल दें.
- कड़ाही को ढक कर 10 मिनट तक मसाला अच्छी तरह भुनने के लिए छोड़ दें.
- 10 मिनट के बाद चने में कटा हरा धनिया डालकर पूरी या पराठों के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चना मसाला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप काले चने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चना मसाला बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप काले चने तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चना मसाला बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह चना मसाला रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चना मसाला बनाने के लिए 1 कप काले चने के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चना मसाला को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चना मसाला का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चना मसाला एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT