कोकोनट पनीर
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

कोकोनट पनीर

पनीर को आपने कई तरह से खाया औ बनाया होगा लेकिन आज के डिनर में बनाएं इसका एक अलग स्वाद. आज ही ट्राई करें पनीर कोकोनट की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप पनीर के टुकड़े
  • 2 कप नारियल का दूध
  • 3 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 4 चम्मच कोर्नफ्लॉर, पानी में घुला हुआ
  • 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, मसाला पेस्ट
  • 1 कप प्याज, कटे हुए
  • 6 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 छोटा अदरक का टुकड़ा

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- सबसे पहले प्याज, अदरक और हरी मिर्च को ग्राइंडर में उालकर पेसट तैयार करके अलग रख लें.
- एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें पनीर के टुकड़े डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट सुनहरा होने तक भून लें.
- अब उसी कड़ाही में बचा हुआ 1 टेबल-स्पून तेल गरम करें और जीरा डालकर गरम करें.
- जब जीरा चटकने लगे तो तैयार प्याज का पेस्ट डालकर २ मिनट तक पकाएं.
- अब उसमें नारियल का दूध और कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लगातार हिलाते हुए मध्यम आंच पर और 2 मिनट तक पकाएं.
- अब उसमें पनीर, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 2 मिनट तक और पकाएं.
- कोकोनट पनीर तैयार है. रोटी, नान या फिर पुलाव के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (16 ratings)
4.4 avg from 16 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कोकोनट पनीर एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप पनीर के टुकड़े और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes