ऐसे बनाइए दाल लसुनी, आ जाएगा खाने में स्वाद

ऐसे बनाइए दाल लसुनी, आ जाएगा खाने में स्वाद

तुअर दाल को कुछ अलग तरीके से बनाकर इसके स्वाद में नयापन लाना चाहते हैं तो दाल लसुनी आपके उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप तुअर दाल (अरहर), एक चौथाई कप मूंग दाल, एक चौथाई कप टमाटर (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां, लंबे स्लाइस में कटी हुईं, एक चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक सूखी लाल मिर्च, तीन लौंग, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, एक तेज पत्ता
  • स्वादानुसार नमक, दो कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले तुअर और मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में दोनों दालें, पानी, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर 3 सिटी में पका लें.
- अब मध्मय आंच में एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें राई, जीरा, सूखी लाल मिर्च, लौंग, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर भून लें.
- राई के तड़कते ही इसमें लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- अब पैन में उबली हुई दाल डालें. अगर दाल बहुत गाढ़ी है तो उसमे थोड़ा पानी मिला लें.
- इसे 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है दाल लसुनी. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (67 ratings)
4.1 avg from 67 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए दाल लसुनी, आ जाएगा खाने में स्वाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा कप तुअर दाल (अरहर), एक चौथाई कप मूंग दाल, एक चौथाई कप टमाटर (बारीक कटा हुआ), लहसुन की 8-10 कलियां, लंबे स्लाइस में कटी हुईं, एक चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच राई, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक सूखी लाल मिर्च, तीन लौंग, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, एक तेज पत्ता और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes