ऐसे बनाएं बिना प्‍याज-लहसुन की दाल
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाएं बिना प्‍याज-लहसुन की दाल

ज्‍यादा प्‍याज-लहसुन नहीं खाते हैं लेकिन दाल चटपटी और मसालेदार पसंद करते हैं तो आसानी से ऐसे बनाएं बिना प्‍याज-लहसुन की दाल. यहां जानें, इसकी मजेदार रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • ½ कप काबुली चना
  • 2 बड़े चम्मच चना दाल
  • 2 बड़े चम्मच धुली मसूर दाल
  • 2 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
  • ½ कप कटे हुए टमाटर
  • 2 कप बारीक कटी हुई पालक
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक, दाल मसाला
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • 1 छोटा चम्मच खसखस
  • 2 बड़े चम्मच नारियल, कसा हुआ
  • 2-3 कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 छोटा चम्मच खड़ी धनिया
  • 3-4 लौंग

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2

- काबुली चनों को एक बॉउल में डालकर रात भर भिगोकर रख दें. सुबह इन्‍हें पानी से निकालकर अलग रख दें.
- सारी दालों को मिला कर धोकर पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- दाल के मसालों की सारी सामग्री को पर्याप्त पानी मिला कर मिक्‍सी में डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
- भीगे हुए काबुली चने और दालों को कूकर में डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और दो कप पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- अब गैस धीमी कर के 2-3 मिनट और पकाएं और गैस बंद करके दाल को कूकर में ही रहने दें.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और पिसे हुए पेस्ट को डालकर अच्‍छी तरह भून लें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें टमाटर और थोड़ा नमक डालकर पका लें. अब इसमें कटी हुई पालक डालकर कुछ देर तक और पकाएं.
- अब उबली हुई दाल डालकर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- गरमागरम बिना प्‍याज-लहसुन की दाल तैयार है. इसमें नींबू का रस डालकर रोटी या फिर जीरा राइस के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (62 ratings)
4.1 avg from 62 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं बिना प्‍याज-लहसुन की दाल एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे ½ कप काबुली चना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes