चना घुगनी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

चना घुगनी

काले चने से बनने वाली यह रेसिपी यूपी और बिहार में खासी पसंद की जाती है. जानें इस पौष्टिक डिश की जायकेदार रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो काले चने, दो बड़े चम्म्च सरसों का तेल, दो बड़े प्याज कटे हुए, एक बड़ा टुकड़ा अदरक कटी हुई
  • 7-8 लहसुन की कलियां कटी हुईं
  • 4-5 हरी मिर्च कटी हुई
  • 3 मोटी इलायची (भूरे रंग की)
  • 5-6 छोटी इलायची, एक बड़ा टुकड़ा दालचीनी
  • 2 तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक छोटा चम्मच सरसों के दाने, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच पिसा धनिया, नमक स्वादानुसार, एक कप पानी
  • 3 नींबू का रस, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, दो बड़े चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- काले चने कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें.
- फिर प्रेशर कूकर में 4-5 सीटी देकर उबाल लें.
- भारी तले वाले एक पैन में सरसों का तेल धुआं उठने तक गर्म करें.
- इसमें सारे सूखे मसाले जैसे मोटी इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता , जीरा और सरसों के दाने डालें.
- इन मसालों को हल्का भून लें.
- अब इनमें प्याज डालकर हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
- अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, पिसा धनिया और नमक डालकर मिलाएं.
- सारी सामग्री में थोड़ा पानी (करीब दो बड़े चम्मच) मिलाएं और अच्छा मसाला तैयार होने के लिए कम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें उबले हुए काले चने और एक कप पानी मिलाएं. 15-20 मिनट तक कम आंच पर चने और मसाले अच्छी तरह मिक्स होने के लिए रख दें.
- गैस बंद करने के बाद नींबू का रस मिलाएं. फिर घी और कटा हरा धनिया बुरकें.
- पूरी, कचौरी, पराठा, रोटी, चावल आदि के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (233 ratings)
4.3 avg from 233 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना घुगनी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे आधा किलो काले चने, दो बड़े चम्म्च सरसों का तेल, दो बड़े प्याज कटे हुए, एक बड़ा टुकड़ा अदरक कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes