15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी

वीकेंड में लंच में कुछ खास और फटाफट बनाना चाहते हैं तो क्यों न मलाई-प्याज की सब्जी ट्राई की जाए. बनाने में आसान और स्वाद में लजीज इस डिश की रेसिपी जानें यहां...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप प्याज, कटा हुआ
  • 4 चम्मच टमाटर प्यूरी
  • 1/2 कप ताजी मलाई
  • 1 चम्मच हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 बड़ी इलाइची
  • स्वादानुसार नमक, एक चुटकी हींग
  • 2 छोटे चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4

- सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें और फिर उसमें जीरा डालकर चटकने दें और हींग-बड़ी इलाइची डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें.
- इसके बाद हल्दी-धनिया पाउडर और प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भून लें.
- तैयार मसाले में टमाटर प्यूरी और नमक डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- जब मसाला तेल छोड़ दें तो उसमें मलाई डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- 5 मिनट बाद कसूरी मेशी डालकर गैस बंद कर दें.
- मलाई-प्याज की सब्जी तैयार है. कटी हरी धनिया से सजाकर गरमागर्म रोटियों के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (353 ratings)
4.1 avg from 353 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप प्याज, कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes