प्याज का सालन
अभी तक आपने सलाद और सब्जी बनाने में ही प्याज का इस्तेमाल किया होगा. इससे बना सकते हैं प्याज का सालन, जोकि खाने में काफी लजीज लगेगा...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 8-10 छोटे प्याज
- 2 चम्मच सफेद तिल, आधा कप मूंगफली
- 1 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 3 साबुत लाल मिर्च
- 1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 7-8 लहसुन की कलियां
- 3 बड़ा चम्मच तेल, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच मेथी दाना
- 6-7 करी पत्ता
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, ढाई कप पानी
- 2 चम्मच इमली का गूदा/पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
विधि
- मध्यम आंच में एक पैन में तिल, मूंगफली, जीरा और साबुत धनिया कों अलग-अलग भुन लें.
- फिर ठंडा होने के बाद इन्हें जार में 3 लाल मिर्च के साथ डालकर पीस लें और निकाल कर अलग रख लें.
- इसके बाद जार में एक प्याज, अदरक और लहसुन डालकर पीसें और पेस्ट बना लें. इसे भी अलग रख लें.
- अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें और इसमें सभी छोटे प्याज डालकर 1 मिनट तक तल लें. प्याज को किचन पेपर में निकाल लें.
- अब इसी कड़ाही में राई डालकर भुन लें. फिर इसमें मेथी दाना और करी पत्ते डालें.
- फिर तैयार किया अदरक-लहसुन व प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भुन लें.
- अब इसमें सूखे पिसे मसाले जो हमने तैयार किया है, और हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट तक भुन लें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें ढाई कप पानी डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें इमली का पेस्ट मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें तले हुए प्याज व नमक डालें.
- ढक्कन बंदकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- आपकी लजीज प्याज सालन की सब्जी तैयार है.
- इसे रोटी के साथ सर्व करें.
नोट :
- अगर सफेद प्याज मिल जाए तो सालन का जायका और मजेदार लगेगा.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्याज का सालन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8-10 छोटे प्याज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
प्याज का सालन बनाने के लिए सबसे पहले 8-10 छोटे प्याज तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
प्याज का सालन बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह प्याज का सालन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
प्याज का सालन बनाने के लिए 8-10 छोटे प्याज के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, प्याज का सालन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
प्याज का सालन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
प्याज का सालन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT