मथुरा के डुबकी वाले आलू
आपने मथुरा के पेड़े खाए होंगे पर क्या चखा है डुबकी वाले आलू का स्वाद. नहीं. तो घर पर बना सकते हैं इसे. जानें क्या है डुबकी वाले आलू बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 500 ग्राम आलू
- 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सोंठ या फिर 1 इंच अदरक कद्दूकस
- 1 कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चौथाई चम्मच हींग
- 1 चम्मच अमचूर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चौथाई कप कटी हरी धनिया
- 2 टमाटर, बारीक कटे हुए
- 3 कप पानी
- 2 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
विधि
- आलू को हल्का मसल कर रख लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें जीरा, हरी मिर्च डालकर 5 सेकेंड तक भूनें.
- आंच बंद कर दें और एक-एक कर हल्दी, हींग, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और अदरक डालें.
- फिर आंच जला लें. अब कड़ाही में कटे टमाटर डालकर गलने तक पकाएं. फिर 3 कप पानी डालें.
- अब इसमें आलू, अमचूर पाउडर और नमक डालकर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें कटी हरी धनिया डालें और आंच बंद कर दें.
- मथुरा के डुबकी वाले आलू तैयार हैं. इसे पूरी या कचौड़ी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मथुरा के डुबकी वाले आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम आलू तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मथुरा के डुबकी वाले आलू रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने के लिए 500 ग्राम आलू के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मथुरा के डुबकी वाले आलू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मथुरा के डुबकी वाले आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मथुरा के डुबकी वाले आलू एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT