घर पर ऐसे बनाइए प्याज की कचौड़ी, चाय के साथ लगेगी मजेदार

घर पर ऐसे बनाइए प्याज की कचौड़ी, चाय के साथ लगेगी मजेदार

कभी कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन हो तो प्याज की कचौड़ियों का टेस्ट आपकी इस चाहत को पूरा करेगा. इस जायके को दही और चटनी के साथ ट्राई करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 3 कप मैदा या गेहूं का आटा
  • 4 प्याज कटे हुए
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, बारीक कटा हुआ अदरक एक छोटा चम्मच, लहसुन की 5 कलियां छिली और कटी हुई
  • 2 छोटे चम्मच धनिया के बीज पिसे हुए, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग पिसी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, घी मसाला भूनने के लिए, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं.
- इसके बाद पिसे धनिया के बीज डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- अब इसमें प्याज डालकर पकाएं.
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. प्याज के मिश्रण में हरी धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें. फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब आटे या मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें.
- आटा गूंदने के बाद इसे हल्के गीले कपड़े से 10-15 के लिए ढककर रख दें.
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर. इनकी पूरिया बेल लें.
- इसके बाद पूरी के बीच में थोड़ा प्याज को मिक्सचर रखें. फिर पूरी को चारों तरफ से उठाकर पलटें और मिश्रण को पूरी में बंद करें.
- इसे हथेलियों के बीच में दबाकर पतला और गोल कर लें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी कचौड़ियां बनाएं.
- तैयार हैं प्याज की कचौड़ी. इन्हें खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (523 ratings)
4.1 avg from 523 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घर पर ऐसे बनाइए प्याज की कचौड़ी, चाय के साथ लगेगी मजेदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 3 कप मैदा या गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes