मेथी-गट्टा सब्जी
मेथी के पत्तेदार स्वाद के जायके को थोड़ा सा बदलते हैं और बनाते हैं मेथी गट्टा सब्जी. राजस्थानी गट्टे का सौंधा स्वाद लिए इस सब्जी को लंच या डिनर में बनाया जा सकता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- गट्टे के आटे के लिए
- 200 ग्राम बेसन
- 200 ग्राम मेथी
- 1 से 2 चुटकी हींग
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तेल, ग्रेवी के लिए
- 2 चम्मच तेल
- 1 चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच अदरक, बारीक कटी हुई
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला, आधा छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार
विधि
- अब बॉउल में बेसन लें और इसमें कतरी हुई मेथी, नमक, हींग, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और तेल डाल कर अच्छी तरह
गूंथ लें.
- इसमें पानी बहुत कम लगता है इसलिए जरूरत के अनुसार ही पानी डालें. आटे को नरम गूंथ कर 10-15 मिनट कर लिए
रख दें.
- आटे की बड़ी और मोटी लोई के रोल बना कर रख लें.
- अब एक भगोने में इतना पानी लें जिसमें सारी लोई अच्छी तरह डूब जाएं. पानी को गर्म करें और जब इसमें उबाल आने लगे तो तैयार किए रोल को 1-1 करके पानी में डालें और इन्हें तेज आंच पर 10-15 मिनट उबलने दें.
- 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें और रोल्स को निकाल कर छलनी में रखकर पानी निकाल दें.
- जब रोल्स ठंडे हो जाएं तो इन्हें आधा इंच मोटे टुकडों में काट कर गट्टे बना लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और गर्म तेल में हींग, जीरा और राई डालकर तड़का लें.
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक और धनिया पाउडर डाल कर चलाते हुए थोड़ा सा भून लें और इस मसाले में गट्टे डालकर ऊपर से नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दें.
- इस मिश्रण को चलाते हुए 2-3 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं.
- मेथी के गट्टे तैयार हैं. इन्हें दही, चटनी, चावल या चपाती के साथ गरमागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मेथी-गट्टा सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे गट्टे के आटे के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
मेथी-गट्टा सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गट्टे के आटे के लिए तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
मेथी-गट्टा सब्जी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह मेथी-गट्टा सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
मेथी-गट्टा सब्जी बनाने के लिए गट्टे के आटे के लिए के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, मेथी-गट्टा सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
मेथी-गट्टा सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
मेथी-गट्टा सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT