पनीर मिर्च दो प्याजा
शेफ के हाथों का जादू घर पर ही चखना चाहते हैं तो लंच या डिनर में ट्राई करें रेस्टोरेंट वाले पनीर मिर्च दो प्याजा का स्वाद. यहां जानें, इसकी लजीज रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- पनीर 500 ग्राम
- 1 शिमला मिर्च, हरी मिर्च
- 2 प्याज, सलाइस किया हुआ, सांभर प्याज
- 2 चम्मच तेल
- 3 छोटी इलाइची
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चम्मच साबुत सूखा धनिया, कुटा हुआ
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- 1 टमाटर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटे चम्मच जीरा पाउडर
- 3/4 कप दही, नमक स्वादानुसार
विधि
-पैन में छोटी इलाइची, जीरा, धनिया और स्लाइस किया हुआ प्याज डालें और गहरा सुनहरा होने तक भूनें.
- अब उसमें सांभर प्याज डाल कर 2-3 मिनट तक भूनें.
-पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें. पैन में अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालें. उसे अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक भूनें.
- फिर डालें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर.
-अच्छी तरह मिलाकर फिर डालें शिमला मिर्च, मिर्च और दही. धीमी आंच पर ढक कर तब तक पकाएँ जबतक शिमला मिर्च और भावनगरी मिर्च नरम हो जाए.
-अब नमक डाल कर मिला लें. फिर एक चौथाई कप पानी डालें.
-अब पनीर डालकर हल्के हाथ से मिला लें. धीमी आंच पर ढक कर 5 मिनट तक पकाएं. चपाती के साथ गरमागरम परोसें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर मिर्च दो प्याजा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे पनीर 500 ग्राम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर मिर्च दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले पनीर 500 ग्राम तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर मिर्च दो प्याजा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर मिर्च दो प्याजा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर मिर्च दो प्याजा बनाने के लिए पनीर 500 ग्राम के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर मिर्च दो प्याजा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर मिर्च दो प्याजा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर मिर्च दो प्याजा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT