पंजाबी मेथी मलाई

पंजाबी मेथी मलाई

मलाई और मेथी का अलग स्वाद ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर बनाइए पंजाबी मेथी मलाई. जानें इसका तरीका...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप मेथी की ताजी पत्त‍ियां, कटी हुईं, एक कप ताजी क्रीम, एक बड़ा चम्मच घी या तेल
  • 2 कप पानी, चीनी, चाहें तो, नमक- स्‍वादानुसार, पेस्‍ट बनाने के लिए सामग्री, एक प्याज, बारीक कटा, एक छोटा चम्मच जीरा
  • 3-4 कलियां लहसुन, एक इंच अदरक, एक या 2 हरी मिर्च, आधा कप काजू

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
पेस्‍ट बनाने की विधि
- सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में पेस्‍ट वाली सारी सामग्रियां डालें और थेाड़ा पानी मिलाकर पेस्‍ट बना लें.

मटर मेथी मलाई बनाने की विधि
- मध्यम आंच पर एक कड़ाही या पैन में तेल या घी गरम करें.
- फिर इसमें तैयार किया पेस्‍ट डालें और 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
- जब इसमें से खुशबू आने लगे तब इसे चलाएं और इसमें थोड़ा-सा पानी डालें जिससे पेस्‍ट कड़ाही से चिपके नहीं.
- फिर इसमें कटी हुई मेथी और एक चौथाई कप पानी डालें, आप पानी की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं.
- इसे अच्छी तरह मिक्‍स कर के आंच धीमा कर दें और 10 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें मलाई डालें और 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- फिर इसमें चीनी और नमक मिलाएं.
- पंजाबी मेथी मलाई को कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और नान या पराठे के साथ गरमागरम सर्व करें.

नोट:
- अगर फ्रिज में रखी हुई मलाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो, इसे फ्रिज से कुछ मिनट पहले निकाल कर अच्‍छी तरह से फेंट लें.
- सब्‍जी में गरम दूध की मलाई या फिर बिना फेंटी हुई मलाई न डालें, नहीं तो क्रीमी टेक्‍सचर नहीं आएगा.
- फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल करने से स्वाद ज्यादा अच्छा होगा.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (37 ratings)
4.1 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पंजाबी मेथी मलाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप मेथी की ताजी पत्त‍ियां, कटी हुईं, एक कप ताजी क्रीम, एक बड़ा चम्मच घी या तेल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes