लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल
आपको खाने में भरपूर पोषण और स्वाद लाना है, तो बनाना सीखें पंचमेल दाल. यह पांच तरह की दालों को मिलाकर बनाई जाती है और फिर इसमें तड़का लगाया जाता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- दाल पकाने के लिए सामग्री
- 1/4 कप तुअर दाल (अरहर दाल)
- 1/4 कप मूंग दाल
- 1/4 कप चना दाल
- 1/4 कप मसूर दाल
- 1/4 कप उड़द दाल
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तड़के के लिए सामग्री
- 1 टीस्पून राई
- 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग
- 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट, घी जरूरत के अनुसार
विधि
- सामग्री में बताई गई सभी दालों को साफ करके धो लें और 10 मिनट के लिए एक बर्तन में पानी डालकर भिगो दें.
- तेज आंच पर एक कूकर में पानी डालकर उसमें पांचों दालें, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करके कूकर का ढक्कन लगा दें.
- 3 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें. उसके बाद 3 और सीटी आ जाए तो आंच बंद कर दें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद उसे खोलकर दाल को एक बड़ी चम्मच से मैश करते हुए चलाएं.
ऐसे लगाएं तड़का:
- मीडियम आंच पर एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें.
- अब मध्यम आंच पर गर्म घी में राई, जीरा डालकर भूनें. फिर हींग, गरम मसाला पाउडर, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर फ्राई कर लें.
- उसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. फिर टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक नरम होने तक पकाएं.
- तड़का अच्छी तरह भुनकर पक जाए तो पैन में पकी हई दाल डालकर मिक्स करें और 4 से 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है पंचमेल दाल .
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दाल पकाने के लिए सामग्री और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल बनाने के लिए सबसे पहले दाल पकाने के लिए सामग्री तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल बनाने के लिए दाल पकाने के लिए सामग्री के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच में बनाइए स्वाद से भरपूर पंचमेल दाल एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT