पनीर मखनी

पनीर मखनी

लंच या डिनर में पनीर की कोई खास डिश सर्व करनी है तो पनीर मखनी की यह खास रेसिपी आजमाएं. इसका टेस्ट लजीज और बिल्कुल हटके है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ, एक प्याज कटा हुआ, लहसुन की 4 कलियां छिली और कटी हुई
  • 2 टमाटर कटे हुए, एक छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • 6 काजू, एक तेजपत्ता, एक दालचीनी का टुकड़ा
  • 2 छोटी इलायची, आधा छोटी चम्मच सूखी कसूरी मेथी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच मलाई (क्रीम), मक्खन या तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, और छोटी इलायची का तड़का लगाएं.
- अब इसमें प्याज, लहसुन और काजू डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, लाल मिर्च और नमक डालें.
- टमाटर नर्म हो जाएं तो इसमें कसूरी मेथी और एक कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें. प्याज-टमाटर का मिश्रण ठंडा करके इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद गैस पर पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 30 सैकेंड तक पकाएं.
- अब पैन में प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं. फिर इसमें एक कप पानी और चीनी डालें.
- ग्रेवी को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब इससे तेल अलग होता नजर न आए.
- फिर ग्रेवी को ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद ढक्कन हटाकर ग्रवी में पनीर डालकर मिक्स करें.
- अब मलाई (क्रीम) डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है पनीर मखनी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (257 ratings)
4.3 avg from 257 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर मखनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ, एक प्याज कटा हुआ, लहसुन की 4 कलियां छिली और कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes