पनीर वाली मिक्स वेज
पनीर के साथ हरी सब्जियों का कॉम्बिनेशन बेहद स्वादिष्ट रहेगा और यह बच्चों को भी टेस्टी लगेगा...इसे नान, परांठा या सादी रोटी के साथ सर्व किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक गाजर छीली और कटी हुई
- 7 से 8 बीन्स, कटी हुई, एक कटोरी फूलगोभी, कटी हुई, एक शिमला मिर्च कटी हुई, आधा कप हरे मटर के दाने
- 100 ग्राम पनीर, एक टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी, एक प्याज छिला और बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग पिसी हुई
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक, आधा कटोरी बारीक कटी धनिया पत्ती, तेल
विधि
- गैस पर एक कड़ाही रखकर, उसमें तेल गर्म करें.
- अब तेल में जीरा डालकर भूनें. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, हींग और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- जब प्याज भुन जाए, तो उसमें टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
- जैसे ही मसालों में से तेल अलग होता दिखने लगे तो उसमें सभी कटी सब्जियां डालकर एक बड़े चम्मच से चलाकर अच्छी तरह मिलाएं.
- फिर एक प्लेट से कड़ाही को ढककर मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक सब्जियां पकाएं. बीच-बीच में सब्जी चलाकर देखें. जब ये नर्म होकर पक जाएं तो प्लेट हटा दें.
- अब सब्जी में गरम मसाला डालकर मिक्स करें और सब्जी के पानी को मध्यम आंच पर सूखने दें.
- इसके बाद सब्जी में पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं और 5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार है गर्मागर्म पनीर वाली मिक्स वेज.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर वाली मिक्स वेज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक गाजर छीली और कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर वाली मिक्स वेज बनाने के लिए सबसे पहले एक गाजर छीली और कटी हुई तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर वाली मिक्स वेज बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर वाली मिक्स वेज रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर वाली मिक्स वेज बनाने के लिए एक गाजर छीली और कटी हुई के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर वाली मिक्स वेज को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर वाली मिक्स वेज का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर वाली मिक्स वेज एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT