लंच या डिनर में बनाइए सोया चाप करी

लंच या डिनर में बनाइए सोया चाप करी

सोया चाप करी उत्तर भारत में, खासतौर से वेज खाने वालों के बीच, पसंद की जाती है. इसका नॉन-वेज डिश से मेल खाता है लेकिन है यह पूरी तरह शाकाहारी व्यंजन. तो आप भी इसे अपनी रसोई में बनाकर लें इसका स्वाद:

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 सोयाबीन चाप स्टिक्स, बारीक कटा हुआ एक प्याज, बारीक कटा हुआ एक टमाटर, एक छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक, बारीक कटी लहसुन की 5 कलियां, बारीक कटी 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ी इलायची, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गैस पर पानी गर्म करें और सोयाबीन चाप स्टिक्स को नर्म होने के लिए इस गर्म पानी में 2 से 3 घंटे तक डाल कर रख दें.
- गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और बड़ी इलायची का तड़का लगाएं.
- अब प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब प्याज पककर सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डालें.
- टमाटर पकने के बाद इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- अब गैस बंद कर दें और ग्रेवी को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें.
- इसके बाद ग्रेवी के पेस्ट को पैन में डालकर गैस पर रखें. इसमें सोयाबीन चाप स्टिक्स डालें.
- पैन को ढक दें और 5 से 7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं.
- गैस बंद करके हरी धनिया पत्तियों से सोया चाप करी को गार्निश करें. अब गर्मागर्म करी खाने की थाली में परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (382 ratings)
3.9 avg from 382 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच या डिनर में बनाइए सोया चाप करी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 सोयाबीन चाप स्टिक्स, बारीक कटा हुआ एक प्याज, बारीक कटा हुआ एक टमाटर, एक छोटा चम्मच बारीक कटी अदरक, बारीक कटी लहसुन की 5 कलियां, बारीक कटी 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes