मसाला आलू-फूलगोभी

मसाला आलू-फूलगोभी

आलू-फूलगोभी की सब्जी परांठे, पूरी के साथ बहुत टेस्टी लगती है. पेश है इसकी आसान रेसिपी जो आपको इस हर दिल अजीज सब्जी का बेहतरीन स्वाद देगी. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम फूलगोभी कटी हुई
  • 3 आलू, एक प्‍याज छिला और बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 2 चम्‍मच अदरक-लहसुन पेस्‍ट
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए, एक छोटा चम्म्च जीरा
  • 1 से 2 तेज पत्‍ते, एक चुटकी हींग, एक चम्मच हल्‍दी पाउडर, एक चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, स्‍वादानुसार नमक, आधी कटोरी हरा धनिया बारीक कटा, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- फूलगोभी को काट लें और गर्म पानी में थोड़ा नमक मिला कर कटी हुई गोभी को उसमें डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद आलू छीलकर काट लें, और इनको पानी से अच्छी तरह धो लें और कुछ देर के लिए पानी में रहने दें.
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, तेज पत्‍ता व हींग डालकर फ्राई करें.
- फिर कटी प्‍याज और हरी मिर्च डाल कर प्‍याज को गुलाबी होने तक लगभग 3 से 4 मिनट मध्यम आंच पर भूनें.
- इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्‍ट डाल कर 2 मिनट फ्राई करें. फिर टमाटर, हल्‍दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर मसाले को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- अब मसाले में फूलगोभी और आलू को डाल कर मसाले एक बड़े चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह मिक्‍स करके 5 मिनट तक सब्जी को फ्राई होने दें.
- सब्जी में एक बड़ा चम्मच पानी डाल कर पैन को ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट तक आलू-फूलगोभी पकने दें.
- जब आलू-फूलगोभी पक कर नर्म हो जाए, तो पैन से ढक्कन हटाकर सब्जी में गरम मसाला पाउडर मिलाकर चलाएं और मध्यम आंच पर उसका सारा पानी सुखाकर गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है मसाला आलू-फूलगोभी की सब्जी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (612 ratings)
4 avg from 612 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला आलू-फूलगोभी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम फूलगोभी कटी हुई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes