भिंडी रायता

भिंडी रायता

भिंडी की सब्जी का स्वाद पसंद नहीं है तो इसका एक अलग टेस्ट ट्राई करें. रायते में डालें कुरकुरी भिंडी का जायका और बनाएं यह मजेदार रेसिपी... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 10 भिंडी, एक कप दही
  • 2 चुटकी लाल मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच रायता मसाला
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले भिंडी को धोएं और साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
- अब इन्हें गोल काट लें. फिर गैस पर कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें भिंडी डालकर फ्राई कर लें.
- जब भिंडी कुरकुरी होकर भुन जाएं तो एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर इसमें फ्राइड भिंडी निकालें.
- इसके बाद बर्तन में दही, रायता मसाला, लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर फेंट लें.
- फिर दही के मिश्रण में तली हुईं भिंडी डालकर मिक्स करें.
- तैयार है भिंडी का रायता. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके पुलाव के साथ या खाने की थाली में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (48 ratings)
3.7 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भिंडी रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 10 भिंडी, एक कप दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes