बैंगन का रायता

बैंगन का रायता

आपने सब्जियों में बैंगन के कई स्वाद चखे होंगे लेकिन अब आप एक नया टेस्ट ट्राई करें बैंगन के रायते की इस रेसिपी के साथ -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 मध्यम आकार के बैंगन
  • 3 कप दही, एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार काली मिर्च पिसी हुई
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बैंगन को धोकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें.
- अब इस पर तेल लगाकर ओवन में या गैस पर धीमी आंच पर चारों तरफ से भुन लें.
- बैंगन में चाकू डालकर देखें यह पककर अच्छी तरह भुन गया हो तो गैस बंद कर दें.
- अब इसे ठंडे पानी में डालकर निकालें. फिर बैंगन का छिलका उतार लें.
- इसके बाद छिले हुए बैंगन को अच्छी तरह मैश करें.
- फिर बर्तन में दही डालकर फेंटे. इसमें मैश किया हुआ बैंगन, लाल मिर्च, काली मिर्च, प्याज और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- तैयार है बैंगन का रायता. इसे हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (52 ratings)
3.6 avg from 52 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैंगन का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 मध्यम आकार के बैंगन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes