अनार का रायता
Back
रायता वेज,लंच,डिनर

अनार का रायता

गर्मियों में हल्‍की और हेल्‍दी चीजें खाना हेल्‍थ के लिए अच्‍छा रहता है इसलिए बनाएं अनार का रायता जो हेल्‍दी होने के साथ ही स्‍वादिष्‍ट भी है. इसे आप व्रत में भी बना सकते हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1.5 कप ठंडा दही
  • ¾ कप ताजे अनार के दाने
  • ½ चम्‍मच भूना जीरा पाउडर
  • ¼ चम्‍मच काली मिर्च पाउडर
  • ¼ चम्‍मच चाट मसाला पाउडर, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर काला नमक या, सेंधा नमक, जरूरत अनुसार चीनी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2

- एक बॉउल में पहले दही डालकर अच्‍छी तरह फेंट लें.
- फिर उसमें नमक, मसाले और थोड़ी सी चीनी मिक्‍स करें. जब चीनी पूरी तरह से मिक्‍स को जाए तब उसमें अनार के दाने डालें.
- अब आप रायते को एक सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से हरी धनिया या फिर पुदीने के पत्‍ते और थोड़े अनार के दाने डाल कर गार्निश करें.
- आप इस टेस्‍टी रायते को तुरंत सर्व करें या फिर फ्रिज में ठंडा करके थोड़ी देर बाद भी सर्व कर सकते हैं.

ध्‍यान दें: इस रायते को व्रत में भी बनाया जा सकता है. बस नमक की जगह सेंधा नमक का इस्‍तेमाल करें और चाट मसाले की जगह भूने जीरे का पाउडर डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (44 ratings)
4.3 avg from 44 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अनार का रायता एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1.5 कप ठंडा दही और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes