खीरे का रायता

खीरे का रायता

रायते के बिना आपका खाना अधूरा है और फिर रायते में भी खीरे का रायता हो तो बात ही कुछ और है. यह आपके मुंह को स्वाद के साथ-साथ पेट को ठंडक भी देगा.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 खीरे
  • 2 कप दही लगभग 400 ग्राम, बारीक कटी एक हरी मिर्च
  • 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच काला नमक
  • 3/4 छोटी चम्मच भुना-पिसा हुआ जीरा-सौंफ
  • स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हरा धनियां

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- खीरा दोनों तरफ से काट के घिसकर खीरे की कड़वाहट निकाल लें फिर उसे छीलकर धोलें.
- उसके बाद खीरे को कद्दूकस से घिस लें.
- साथ ही दही फेंट लें.
- दही में घिसा हुआ खीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरा धनिया और भुना-पिसा हुआ जीरा-सौंफ डाल कर चम्मच से अच्छी तरह फेंट कर मिलाएं.
- लीजिए मिनटों में खीरे का रयता आपके खाने को और भी लजिज बनाने के लिए तैयार.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (269 ratings)
4.4 avg from 269 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खीरे का रायता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 खीरे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes