लंच स्पेशल: बेबी कॉर्न पुलाव
Back
राइस वेज,लंच,डिनर

लंच स्पेशल: बेबी कॉर्न पुलाव

राइस में हमेशा ही कुछ अलग तरह का जायका पसंद करते हैं तो यह पुलाव आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. यह खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बासमती राइस
  • 1 1/2 कप पानी
  • 8 बेबी कॉर्न छोटे पीस में कटे हुए
  • 1 बड़ा प्याज, लंबा कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच दही, नमक स्‍वादानुसार, तड़के की सामग्री:
  • 1 छोटा तेजपत्ता
  • 2 लौंग
  • 2 छोटी इलायची
  • 1 टेबलस्पून घी
  • 1 टीस्पून तेल, मसाला पेस्ट के लिए:
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 5-6 कलियां लहसुन
  • 1 इंच अदरक, चुटकीभर हल्‍दी पाउडर, चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बासमती राइस को 20 मिनट के लिए पानी भिगोकर रख दें फिर इसका पानी छान लें.
- मसाले की सभी चीजों को ग्राइंडर में थोड़े से पानी के साथ पीस कर महीन पेस्‍ट बना लें.  
- मीडियम आंच पे एक पैन में 1 चम्‍मच घी गरम करें और इसमें चावल डालकर 2 मिनट तक रोस्‍ट करें. फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें.
- इसके बाद एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करें. फिर इसमें तड़के वाली सभी सामग्रियां डालकर 1 मिनट तक के फ्राई करें. अब इसमें कटी प्‍याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं. 
- अब इसमें ग्राइंड किया हुआ मसाले वाला पेस्‍ट डालें. फिर बेबी कॉर्न और मसाले डालकर तब तक भूनें जब तक कि इसमें से कच्‍चेपन की महक निकल न जाए. 
- अब इसमें दही और नमक मिलाएं. फिर चावल और जरूरत भर का पानी डालकर कूकर ढक्कर बंद करके 2 सीटियां लगाएं.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ही इसे खोलें.
- तैयार है कॉर्न पुलाव तैयार है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (15 ratings)
4 avg from 15 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच स्पेशल: बेबी कॉर्न पुलाव एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप बासमती राइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes