मेथी पुलाव

मेथी पुलाव

अब ताजी मेथी आने लगी है तो चावल व मेथी के साथ एक मजेदार डिश बनाते हैं. इसका नाम है मेथी पुलाव. जानते हैं इसका तरीका -

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बासमती चावल, एक कप मेथी के पत्ते, दो हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3/4 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक बड़ा चम्मच घी, छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 3-4 लौंग
  • 2 इलायची
  • 7-8 करी पत्ते
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- 30 मिनट के लिए चावल गर्म पानी में भिगो दें.
- कड़ाही या कूकर में घी गर्म करें और इसमें दालचीनी, लौंग, इलायची के दाने और करी पत्ते डाल दें.
- जब ये भुन जाएं तो बर्तन में मेथी के साफ किए व धुले पत्ते डाल दें.
- मध्यम आंच पर पत्तों का रंग बदल जाने तक फ्राई करें.
- इसके बाद हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- बर्तन में डेढ़ कप (एक कप अगर कूकर में बना रहे हैं तो) पानी डालकर उबाल आने दें और फिर भिगोए हुए चावल डालकर दोबारा उबाल आने दें.
- अब धीमी आंच पर रखकर पकने दें. बीच में एक या दो चम्मच से चावल हिलाते दें.
- अगर कूकर में बना रहे हैं तो एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें और फिर दूसरी सीटी आने से पहले गैस बंद कर दें. 5 मिनट के बाद ढक्कन खोल दें.
नोट - * चावल को ज्यादा न मिक्स करें वरना ये टूट जाएंगे.
* मेथी के पत्तों को बारीक नहीं काटें. वरना पकने के बाद इनका कड़वा टेस्ट आएगा.
* अगर आपके पास अमचूर पाउडर न हो तो एक छोटा चम्मच नींबू का रस डालें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (231 ratings)
4.2 avg from 231 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेथी पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल, एक कप मेथी के पत्ते, दो हरी मिर्च बारीक कटी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes