बीन्स और तिल का सलाद

बीन्स और तिल का सलाद

सलाद स्वास्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ ही खाने का जायका भी बढ़ा देते हैं. बीन्स और तिल का सलाद खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है साथ ही ये बहुत फायदेमंद भी है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • फ्रेन्च बीन्स - 200 ग्राम, तिल - 2 टेबल स्पून, तिल का तेल - आधा टेबल स्पून, नमक - 1/4 छोटी चम्मच

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
-बीन्स को अच्छी तरह धो लीजिए. एक ओर से बीन्स को साफ कर लीजिए. बीन्स की डंठल को साफ कर लीजिए पर उन्हें हटाइए नहीं.
-लंबे साइज के बीन्स को तिरछा-तिरछा काट लीजिए.
-बहुत ज्यादा छोटे टुकड़े मत कीजिए.
-कटे बीन्स में आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए. ताकि इनका रंग बना रहे.
-नमक मिले हुये बीन्स को 4-6 मिनट तक स्टीम कर लीजिये. पर बहुत ज्यादा स्टीम न करें.
-कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में तिल डालकर हल्का सा भूनिये.
-तिल भूनने के बाद, स्टीम्ड बीन्स और नमक डाल कर कुछ मिनट तक लगातार कलछी से चलाते हुये भूनें.
-गैस बंद कर दीजिए.
-बीन्स के इस सलाद को सैलेड लीव्स के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (48 ratings)
4.3 avg from 48 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बीन्स और तिल का सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे फ्रेन्च बीन्स - 200 ग्राम, तिल - 2 टेबल स्पून, तिल का तेल - आधा टेबल स्पून, नमक - 1/4 छोटी चम्मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes