तंदूरी सलाद

तंदूरी सलाद

आपने अब तक कई तरह के सलाद बनाए और खाए होंगे, आज ट्राई करें यह तंदूरी सलाद. जी हां, तंदूरी चिकन या पनीर नहीं, तंदूरी सलाद...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 हरी शिमला मिर्च (टुकड़ो में कटी हुई)
  • 1 लाल शिमला मिर्च (टुकड़ो में कटी हुई)
  • 1 बड़ा प्याज (कटा हुआ)
  • 4 स्लाइस पाइनएप्पल के
  • 1 टमाटर (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • 1 उबला हुआ आलू (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच तंदूरी मसाला
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़ा चम्मच चाट मसाला

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बड़े बॅाउल में सभी सब्जियों को एक साथ मिक्स कर लें.
- अब ऊपर से सभी मसाले, नींबू का रस, 1 चम्मच तेल और नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
- अब धीमी आंच में एक नॅान-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही तैयार मिश्रण को पैन में डालें और कड़छी से चलाते रहें.
- जब सभी सब्जियां सॅाफ्ट हो जाएं तब आंच बंद कर दें.
- तंदूरी सलाद तैयार है. ऊपर से चाट मसाला और 1 चम्मच नींबू का रस छिड़कर सर्व करें.

टिप्स
- अगर आप ओवन या तंदूर का इस्तेमाल कर रहें हैं तो सलाद को 180 डीग्री सेंटीग्रेड पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
- आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी सब्जी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (6 ratings)
2.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तंदूरी सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 हरी शिमला मिर्च (टुकड़ो में कटी हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes