मिक्स वेजिटेबल सलाद
Back
सलाद पार्टी,डिनर

मिक्स वेजिटेबल सलाद

मिक्स वेजिटेबल सलाद को स्नैक्स, डिनर या फिर पार्टी में भी सर्व किया जा सकता है. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और यह बहुत हेल्दी भी होता है... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप कॉर्न उबले हुए
  • 1 कप फ्रेंच बींस, कटी हुई
  • 1 कप गाजर, लंबे टुकडों में कटी हुई
  • 1 छोटी पत्तागोभी, बारीक कटी हुई
  • 100 ग्राम ब्रॉक्ली, टुकड़ों में कटी हुई
  • 1 पीली शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 लाल मूली, गोल टुकड़ों में कटी हुई
  • 1 टमाटर, गोल टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2-3 हरी मिर्च, लंबी कटी हुई
  • 50 ग्राम मशरूम, उबले व कटे हुए
  • 20 ग्राम पालक, छोटे पत्ते वाली
  • 2 बड़े चम्मच, नींबू का रस, नमक स्वादानुसार
  • स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
- पानी के गर्म होते ही टमाटर छोड़कर सभी सब्जियों को हल्का उबाल लें.
- अब एक बॉउल में टमाटर, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर नींबू का रस डालकर मिलाएं.
- अब इसमें उबली हुई सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- मिक्स वेजिटेबल सलाद तैयार है.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें व्हाइट सॉस या फिर क्रीम डालकर भी सर्व कर सकते हैं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (49 ratings)
4.2 avg from 49 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिक्स वेजिटेबल सलाद एक लोकप्रिय पार्टी,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप कॉर्न उबले हुए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes