तरबूज-खरबूज सलाद

तरबूज-खरबूज सलाद

गर्मियों के जायके में तरबूज और खरबूज का स्वाद बहुत पसंद किया जाता है. इनमें दही और शहद का ट्विस्ट डालकर तैयार करें हेल्दी-टेस्टी तरबूज-खरबूज सलाद.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक तरबूज, एक खरबूज
  • 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच शहद, आधा कप दही
  • 4 से 5 तुलसी पत्तियां कटी हुईं
  • स्वादानुसार काला नमक

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
- सबसे पहले तरबूज और खरबूज को छीलकर इन्हें काट लें.
- बर्तन में दही, शहद, काली मिर्च पाउडर, तुलसी पत्तियां और नमक डालकर फेंट लें.
- अब दही के मिक्सचर को कटे हुए तरबूज और खरबूज पर डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद तरबूज और खरबूज को प्लेट में सजाकर रखें. इनके ऊपर से थोड़ा शहद डालें और काली मिर्च पाउडर छिड़कें.
- तैयार है तरबूज-खरबूज सलाद. इसे पुदीना पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (29 ratings)
4 avg from 29 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

तरबूज-खरबूज सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक तरबूज, एक खरबूज और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes