बैंगन के कुरकुरे पकौड़े

बैंगन के कुरकुरे पकौड़े

घर में बैंगन रखें हैं और कोई इन्हें खाना नहीं चाहता है तो एक शाम नाश्ते में आप बैंगन के कुरकुरे पकौड़े बनाकर सबको खि‍लाइए. इसे बनाने में कम वक्त लगता है और ये खाने में मजेदार है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ा बैंगन
  • 1 कप बेसन, आधा कप चावल का आटा, कुछ साबूत लाल मिर्च
  • 1/4 चम्मच अजवाइन, एक चुटकी हींग, थोड़ी-सी लहसुन
  • 1 चम्मच नींबू का रस, तलने के लिए तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धोकर गोल-गोल स्लाइस में काट लें.
- अब बेसन में चावल का आटा, हींग, नमक, अजवाइन डालकर पकौड़े का घोल तैयार करें.
- साबूत लाल मिर्च, लहसुन, नमक, नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को घोल में अच्छी तरह मिला लें.
- अब कड़ाही में तेल गर्म कर लें. बैंगन की एक-एक स्लाइस लेकर बेसन के घोल में डुबोएं और गरम तेल में कुरकुरे सुनहरे होने तक पकौड़े तल लें.
- गर्मागर्म बैंगन के कुरकुरे पकौड़ों को सॉस के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (44 ratings)
3.9 avg from 44 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैंगन के कुरकुरे पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ा बैंगन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes