बेसन की सेव नमकीन

बेसन की सेव नमकीन

हम अक्सर सेव नमकीन बाहर दुकान से लाकर खाते हैं, कैसा हो अगर आप सेव नमकीन घर में बनाकर खाएं, जो बिना किसी मिलावट और सफाई से बनी हो, तो आइए सीखते हैं बेसन सेव नमकीन बनाना.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम बेसन, एक छोटी चम्मच अजवायन, एक छोटी चम्मच जीरा, आधी छोटी चम्मच पिसी काली मिर्च
  • 4 से 5 पिसी लौंग
  • 1 चुटकी पिसी हींग, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार खाने वाले सोडा, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- बेसन को किसी बर्तन में छान लें, फिर बेसन में तेल नमक, पिसी काली मिर्च, लाल मिर्च, पिसी लौंग, जीरा, अजवायन, और हींग मिलाकर गुनगुने पानी से बेसन को नर्म गूंद.
- बेसन को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दें.
- अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें, फिर सेव नमकीन वाली मशीन में अपने अनुसार सेव नमकीन की जाली लगाकर गुंदे बेसन को मशीन में भर लें.
- उसके बाद हाथों से सेव नमकीन वाली मशीन को दबाते हुए जाली से निकलते बेसन को तेल में ऊपर से डालकर हल्का ब्राउन सेकें और, एक थाली में टिश्यू पेपर लगाकर सेके हुए बेसन के सेव तेल से थाली में निकालें.
- बेसन की सेव नमकीन तैयार है अब इसे चाय के साथ खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (540 ratings)
4 avg from 540 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन की सेव नमकीन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम बेसन, एक छोटी चम्मच अजवायन, एक छोटी चम्मच जीरा, आधी छोटी चम्मच पिसी काली मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes