बटर चिकन मोमोज

बटर चिकन मोमोज

आपने बटर चिकन का स्वाद तो खूब लिया होगा. अब जरा ट्राई करें ये लाजवाब बटर चिकन मोमोज.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 400 ग्राम बोनलेस चिकन
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 1 छोटा चम्‍मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्‍मच अदरक का पेस्ट
  • 100 ग्राम बटर, काली मिर्च स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मैदे में 1 चम्मच तेल और गुनगुना पानी डालकर अच्छे से गूंद लें. ध्यान रहे आटा ज्यादा टाइट न हो. (आटे के हेल्दी मोमोज)
- चिकन को ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें और एक बाउल में निकालकर रखें. (मोमोज सॉस)
- चिकन में बटर, बारीक कटी प्याज, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिलाएं.
- मोमोज की स्टफिंग बिल्कुल तैयार है. (ये है मोमो के मोमोज बनने की कहानी)
- अब गूंदे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसे पूरी से भी छोटे आकार में बेल लें और इसमें तैयार स्टफिंग भरें.
- स्टफिंग ज्यादा ना भरें नहीं तो मोमोज को बंद करने में परेशानी होगी.
- मीडियम आंच में एक स्टीमर में थोड़ा सा पानी डालकर उबालने रखें.
- स्टीमर प्लेट में तेल लगाएं और तैयार मोमोज को स्टीमर में रखकर पकाएं. (वेज मोमोज)
- जब मोमोज बन जाएं तो उनके ऊपर बटर लगा लें.
- तैयार है आपके बटर चिकन मोमोज. मेयोनीज और तीखी लाल चटनी के साथ सर्व करें. (मोमोज के अलग-अलग टेस्ट के लिए जाएं चलते-फिरते मोमो़ज)

नोट:

- आप चाहें तो चिकन की ग्रेवी को चिकन मोमोज में डाल कर सर्व कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (3 ratings)
3.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बटर चिकन मोमोज एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes