स्नैक्स में बनाएं ब्रेड मंचूरियन
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

स्नैक्स में बनाएं ब्रेड मंचूरियन

आपने अब तक मंचूरियन की कई वैरायटी का स्वाद लिया होगा, पर क्या कभी सोचा है कि ब्रेड मंचूरियन भी बनाई जा सकती है. आइए जानते हैं रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 सैंडविच ब्रेड
  • 1 प्याज, स्लाइस किया हुआ
  • 1 शिमला मिर्ट, कटा हुआ
  • 1 गाजर, लंबे टुकड़े में कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच लहसुन, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच टोमैट सॉस
  • 2 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, आधा चम्मच तुलसी की पत्तियां, आधा चम्मच अजीनोमोतो
  • 1 चम्मच विनेगर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर धीमी आंच में एक नॉनस्टिक पैन रखें और इसमें ब्रेड को रोस्ट कर ब्रेड निकाल लें.
- अब इसी पैन में तेल डालकर मध्यम आंच में गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर इसमें प्याज डालें, गाजर, हरी मिर्च डालें प्याज के सुनहरा होने तक पका लें.
- इसके बाद इसमें चिली सॉस सॉस, सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अजिनोमोटो डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकाएं.
- अब इसमें शिमला मिर्च और विनेगर डालें और चलाते हुए पकाएं.
- इसके बाद इसमें ब्रेड के टुकड़े व तुलसी की पत्तियां डालें और अच्छी तरह मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
- आंच बंद करें और ब्रेड मंचूरियन गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (180 ratings)
4.2 avg from 180 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाएं ब्रेड मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 6 सैंडविच ब्रेड और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes