ब्रेड वड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेड वड़ा

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन है तो बनाएं टेस्टी ब्रेड वड़ा.  इसे नाश्ते या फिर बच्चों के टिफिन में भी पैक किया जा सकता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 5-6 ब्रेड स्लाइस
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप सूजी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 कप चावल का आटा
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक, कद्दूकस की हुई
  • 2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया
  • 5-6 कड़ी पत्ता
  • 1 कप तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक बड़े बॉउल में रख लें और उसमें दही, चावल का आटा और सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब उसमें कटा हुआ प्याज, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, कड़ी पत्ता, जीरा, हींग और नमक मिलाकर आटे की तरह गूंद लें.
- कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
- अब तैयार किए हुए मिक्सचर से छोटे-छोटे वड़े तैयार करें और उसमें बीच में छेद करते जाएं.
- तेल में इन वड़ों को डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
- गरमागर्म वड़े तैयार हैं. नारियल की चटनी या फिर अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (953 ratings)
4.3 avg from 953 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड वड़ा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 5-6 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes