चाय के साथ मजा लें एग मायो सैंडविच का

चाय के साथ मजा लें एग मायो सैंडविच का

अगर ब्रेकफास्ट में या फिर शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और बढ़िया ऑप्शन चाहते हैं तो एग मयो सैंडविच बेस्ट डिश हो सकती है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 उबले अंडे
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 2 बड़ा चम्मच मायोनीज चीज़
  • 1 प्याज कटा हुआ
  • 1 टमाटर कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 4 कुटी हुई लौंग, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर, आधा छोटा चम्मच टोमैटो कैचअप
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 2 क्यूब प्रोसेस्ड चीज़, आवश्यकतानुसार मक्खन

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- एक पैन में तेल गर्म कर इसमें मक्खन डालकर थोड़ा पिघला लें. 
- अब इसमें कटी हुई लहसुन और कटी हुई मिर्च डालकर फ्राई करें. गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. फिर इसमें प्याज डालकर भूनें.
- जब प्याज ब्राउन हो जाए तो टमाटर डालकर धीमीं आंच पर भूनें.
- जैसे ही टमाटर थोड़े भुन जाएं इसमें अंडा का सफेद भाग को कुछ हिस्सों में डालें. इसमें आप चाहें तो अंडे का पीला भाग चॉप करके डाल सकते हैं.
- इसमें काली मिर्च और अमचूर डालकर मिलाएं.
-
अब इस मिश्रण को आंच से उतारकर रखें और इसमें टोमैटो कैचअप और मायोनीज चीज डालकर चलाएं.
- सैंडविच बनाने के लिए ग्रिल पैन को गर्म करें.
- अब एक ब्रेड पर अंडे की इस फिलिंग को रखें और ऊपर से दूसरी ब्रेड से ढककर इस पर मक्खन लगा दें.
- सैंडविच को ग्रिल पैन में दोनों तरफ से सेकें.
- जब सैंडविच दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे प्लेट में निकालकर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (80 ratings)
4.1 avg from 80 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय के साथ मजा लें एग मायो सैंडविच का एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 उबले अंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes