केला दही बड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,लंच,डिनर

केला दही बड़ा

ठंडा और चटपटा दही बड़ा खाने में जितना स्‍वादिष्‍ट होता है, बनने में उतना ही ज्‍यादा टाइम लेता है. इसलिए बनाएं फटाफट तैयार हो जाने वाली टेस्‍टी केला दही बड़ा की रेसिपी... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 कच्चे केले
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1-2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, दही के लिए
  • 300 ग्राम ताजा दही
  • 2 चम्मच चीनी
  • 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ, काला और सफेद नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- केले को कूकर में डाल के एक सीटी आने तक उबाल लें.
- ठंडा होने के बाद छील के मैश कर लें. मैश किए हुए केले में हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर मिला के आटे की तरह गूंथ लें.
- इस मिश्रण की सामान आकार की 10-12 बड़ी गोलियां बना लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें और बड़ों को सुनहरा होने तक तल लें.
- दही में चीनी और नमक डाल अच्‍छी तरह फेंट लें.
- अब एक सर्विंग प्लेट में थोड़ा दही डालें और फिर उसके ऊपर केले के बड़े सजा दें.
- केले के बड़े के ऊपर दही डालें और जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया डाल के सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (230 ratings)
4.1 avg from 230 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केला दही बड़ा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4-5 कच्चे केले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes