खट्टी-मीठी चना चाट
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

खट्टी-मीठी चना चाट

स्नैक्स में कुछ चटपटा और नया स्वाद चखना चाहते हैं तो बनाएं खट्टी-मीठी चना चाट की रेसिपी जिसे बनाने का तरीका है बहुत आसान...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 4 गेहूं के आटे से बने खाखरे
  • 1/2 कप आलू, उबले और कटे हुए
  • 3/4 कप काबुली चना, उबला हुआ
  • 1 कप पनीर, कटा हुआ
  • 1/4 कप टमाटर, कटा हुआ
  • 4 चम्मच दही
  • 3 चम्मच स्वीट एण्ड सॉर डिप
  • 1 1/2 चम्मच पुदीना चटनी
  • 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले गेहूं के खाखरे को मोटा-मोटा पीस लें और खाखरे को बाकी की सामग्री के साथ एक बॉउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- परोसने से पहले चाट को चार बराबर भागो में बांट कर बॉउल या प्लेट में निकाल लें.
- ऊपर से दही, स्वीट एण्ड सार डिप, पुदीना चटनी, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें.
- खट्टा-मीठा चना चाट तैयार है. हरी धनिया से सजाकर सर्व करें.

 ध्यान दें: दही को चाट में डालने से पहले अच्छी तरह फेंटकर ही डालें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (30 ratings)
3.8 avg from 30 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खट्टी-मीठी चना चाट एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 4 गेहूं के आटे से बने खाखरे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes