सेव पूरी

सेव पूरी

चाट खाने के शौकीन हैं तो इसका सेव पूरी स्‍वाद भी आपने जरूर चख होगा. बाजार के अनहेल्‍दी टेस्‍ट से बचने के लिए घर पर ही बनाएं इसकी आसान सी डिश...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 10-12 पानी पूरी वाली पूरी
  • 1 कप बारीक सेव
  • 1/2 कप बारीक कटा प्याज
  • 1/2 कप फेंटा हुआ ताजा दही
  • 3-4 बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी
  • 3-4 बड़े चम्मच खट्टी हरी चटनी
  • 1/2 कप उबले और कटे हुए आलू
  • 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भूने जीरे का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- सारी पूरी के बीच में छेद कर लें और फिर आधी पूरियों को एक प्लेट में रखकर उसमें आधे कटे हुए आलू भर दें.
- अब उनमें मीठी चटनी और खट्टी चटनी डालकर ऊपर से नमक, मिर्च और जीरा पाउडर डालें.
- पूरी में फेंटा हुआ दही सभी पूरी के बीच में भरें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें.
- अब कटा हुआ प्याज और आधे सेव को लेकर सारी पूरियों के ऊपर डाल दें.
- इसी तरह से दूसरी प्लेट सेव में सेव पूरी तैयार कर लें.
- सेव पूरी को हरी धनिया से सजाकर सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (102 ratings)
4.4 avg from 102 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सेव पूरी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 10-12 पानी पूरी वाली पूरी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes