काठियावाड़ी चना चाट

काठियावाड़ी चना चाट

चाट का एक अलग फ्लेवर आजमाना है तो इस रेसिपी के जरिए बनाएं चटपटी काठियावाड़ी चना चाट.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप काबुली चने (उबले हुए)
  • 3 आलू छिल और छोटे टुकड़ों में कटे
  • 2 टमाटर, बीज निकालकर, बारीक काटें
  • 2 प्याज, कटे
  • 2 हरी मिर्च, कटी, एक बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लॉर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें आलू के टुकड़े और थोड़ा नमक डालकर मध्यम आंच पर उबालें.
- जब आलू उबल जाएं तो इन्हें छलनी में डालकर पानी अलग कर लें.
- अब गैस पर पैन में एक कप पानी, काबुली चने, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
- जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें इमली का पेस्ट डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर 2 मिनट पकने दें.
- इसके बाद थोड़े पानी में कॉर्नफ्लॉर डालकर मिलाएं और घोल तैयार करें.
- फिर कॉर्नफ्लॉर के घोल को चने में डालकर मिक्स करें.
- अब पैन में उबले आलू डालें और इसे ढक दें.
- काबुली चने को 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- अब पैन से ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें. फिर चाट में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिलाएं.
- तैयार है काठियावाड़ी चना चाट. इसे धनिया पत्ती और आलू चिप्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (115 ratings)
4.1 avg from 115 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काठियावाड़ी चना चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप काबुली चने (उबले हुए) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes