चटपटी कटोरी चाट

चटपटी कटोरी चाट

अगर कुछ चटपटा खाने का मन है, तो कटोरी चाट से स्वादिष्ट और चटपटा क्या हो सकता है, चलिए सीखते है कटोरी चाट बनाने की विधि, जिसे बनाकर और खाकर आप मिटाएंगे अपनी चटपटी भूख.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम मैदा
  • 4 से 5 उबले आलू, आधा कप सफेद मटर (उबली हुई)
  • 2 से 3 कप दही
  • 3 से 4 बड़े प्याज
  • 2 से 3 बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया
  • 15 से 20 पापड़ी (बारीक तोड़ लें)
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च
  • 1 इंच कद्दूकस किया अदरक का टुकड़ा
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 3 से 4 चुटकी भुना-पिसा जीरा
  • 150 ग्राम इमली
  • 50 ग्राम गुड़
  • 500 ग्राम मोयन और फ्राई के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मैदे की कटोरी बनाने के लिए मैदे में तेल (मोयन) डालकर थोड़े-थोड़े पानी से आटे की तरह गूंद लें.
- फिर मैदे के आटे की लोई बनाकर बेल लें.
- अब बेली हुई मैदे की पूरियों को एक उल्टी कटोरी पर रखकर कटोरी का आकार दें.
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर पूरियों को कटोरी के साथ तेल में फ्राई कर लें, फ्राई होते समय पूरी कटोरी से अपने आप अलग हो जाएगी.
- अब चटनी के लिए इमली और गुड़ को एक घंटे के लिए पानी में डाल दें और उसका अर्क निकालकर इमली और गुड़ में काला नमक, जीरा, लाल मिर्च अच्छे से मिलाकर खट्टी-मीठी चटनी बना लें.
- एक तरफ कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें अदरक, उबले आलुओं को मसलकर डालें, फिर आलुओं में बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी, उबली सफेद मटर, लाल मिर्च, नमक, भुना-पिसा जीरा डालकर अच्छी तरह भून लें.
- फिर आलू के मसाले को मैदे की कटोरियों में डालें ऊपर से पापड़ी, दही और इमली की चटनी डालकर एक प्लेट में रखकर सबके लिए परोसें और गर्मागर्म ही खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (668 ratings)
4.3 avg from 668 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चटपटी कटोरी चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes