ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- मंचूरियन बॉल्स के लिए सामग्री:
- 250 ग्राम ताजा मशरूम
- 4 टेबलस्पून कॉर्न फ्लॉर
- 2 टेबलस्पून मैदा
- 1 टीस्पून लहसुन-अदरक का पेस्ट
- 1 टीस्पून सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, ग्रेवी के लिए सामग्री:
- 1 टेबलस्पून लहसुन-अदरक का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 कटोरी हरी प्याज (बारीक कटी)
- 1 1/2 टीस्पून सोया सॉस
- 1/2 टीस्पून चिली सॉस
- 2 टेबलस्पून टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- अब एक बर्तन में कॉर्न फ्लॉर, मैदा, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच सोया सॉस और नमक डालकर मिक्स करें. इसमें 4 बड़े चम्मच पानी डालकर मिश्रण का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद कटे हुए मशरूम कॉर्न फ्लॉर के मिक्सचर में डुबो लें. इन पर मिश्रण अच्छी तरह लपेटें.
- गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, और इसमें मध्यम आंच पर कॉर्न फ्लॉर के मिक्सचर में डिप किए हुए मशरूम हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- फ्राइड मशरूम मंचूरियन बॉल्स को एक प्लेट में निकाल कर रखते जाएं.
- मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च व प्याज डालकर तेज आंच पर 2 मिनट के लिए फ्राई करें.
- फिर भुने प्याज में टोमैटो सॉस, डेढ़ चम्मच सोया सॉस, चिली सॉस, नमक, फ्राइड मशरूम मंचूरियन बॉल्स और बारीक कटा हरा प्याज डालकर एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें.
- मशरूम मंचूरियन को 5 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं फिर गैस बंद कर दें.
- खाने के लिए तैयार है स्पेशल और टेस्टी मशरूम मंचूरियन.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मंचूरियन बॉल्स के लिए सामग्री: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह चाइनीज़ खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले मंचूरियन बॉल्स के लिए सामग्री: तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन बनाने के लिए मंचूरियन बॉल्स के लिए सामग्री: के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन एक लोकप्रिय चाइनीज़ वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT