नाश्ते में बहुत मजेदार लगेगी ये राइस सेवई

नाश्ते में बहुत मजेदार लगेगी ये राइस सेवई

शाम की चाय के साथ अगर कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिससे आपका पेट भी भर जाए तो बनाएं राइस सेवई. इसे बनाना बहुत ही आसान है और साथ ही यह खाने में लाइट भी है. जानें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी राइस सेवई
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 प्याज बारीक कटी हुई
  • 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 गाजर (लंबी-पतली कटी हुई)
  • 5-6 करी पत्ते, नमक स्वादानुसार, पानी सेवई उबालने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- राइस सेवई बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.

- पानी में पहला उबाल आते ही सेवई डालें. सेवई 5 से 7 मिनट में उबलकर सॉफ्ट हो जाएगी.

- तय समय के बाद आंच बंद कर दें और सेवई को छन्नी से छानकर एक प्लेट में रख लें.

- अब धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.

- तेल के गर्म होते ही राई डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, प्याज, हरी मिर्च, गाजर और करी पत्ते डालकर भूनें.

- जैसे ही सभी चीजें भुनकर तैयार हो जाए सेवई और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.

- राइस सेवई तैयार है. गर्मागर्म चाय के साथ गर्मागर्म चाय का मजा लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बहुत मजेदार लगेगी ये राइस सेवई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी राइस सेवई और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes