अमिरी खमन
गुजराती खाने के शौकीन हैं तो ढोकले में डालें मजेदार स्वाद का ट्विस्ट और झटपट बनाएं अमिरी खमन. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका..
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 20 खमन ढोकला
- 2 चम्मच लहसुन, बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/4 छोटी चम्मच हींग, पिसी हुई
- 2 बड़े चम्मच चीनी, पिसी हुई
- 2 बड़े चम्मच अनारदाने
- 2 बड़े चम्मच नारियल, कद्दूकस किया
- 2 बड़े चम्मच सेव नमकीन
- 2 बड़े चम्मच हरी धनिया, बारीक कटी
- 6 से 7 करी पत्ते
- 2 छोटे चम्मच राई, एक बड़ा चम्मच तेल
विधि
- फिर कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- अब गर्म तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें.
- जब राई तड़कने लगे तो इसमें लहसुन और हींग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- लहसुन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब लहसुन के तड़के को ढोकले के चूरे में डालकर मिलाएं.
- फिर ढोकले में चीनी, अनारदाने, हरी धनिया और नारियल डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार है अमिरी खमन. अब इसमें सेव नमकीन डालकर मिलाएं और सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अमिरी खमन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 20 खमन ढोकला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अमिरी खमन बनाने के लिए सबसे पहले 20 खमन ढोकला तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अमिरी खमन बनाने में लगभग सिर्फ 20 मिनट तैयारी का समय और सिर्फ 20 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अमिरी खमन रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अमिरी खमन बनाने के लिए 20 खमन ढोकला के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अमिरी खमन को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अमिरी खमन का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अमिरी खमन एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT