सांभर

सांभर

दक्षि‍ण भारत के खाने का नाम लें तो गर्मागर्म स्वादिष्ट सांभर तुरंत मुंह में पानी ले आता है. जानें इसे बनाने की आसान विधि

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • सांभर मसाले के लिए
  • 4-6 सूखी कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, टुकड़ों में कटी, एक बड़ा चम्मच साबुत धनिया, एक छोटा चम्मच मेथी दाना, एक बड़ा चम्मच अरहर या तुअर दाल, एक बड़ा चम्मच उड़द दाल, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच हींग, नोट - कई कंपनियों का रेडी टू यूज सांभर मसाला भी उपलब्ध है.,  , सांभर के लिए, आधा कटोरी अरहर (तुअर) दाल, कटा हुआ एक प्याज, कटा हुआ एक टमाटर
  • 2 से 3 कटे हुए बैंगन, एक कप लौकी, एक कप कटा हुआ कद्दू
  • 10 से 12 करी पत्ते
  • 2 छोटा चम्मच सांभर मसाला, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट
  • 2 चुटकी हल्दी
  • स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच काले सरसों के दाने, तेल, नोट : आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से और सब्जिकयां भी डाल सकते हैं या बदल सकते हैं., इमली का पेस्ट बनाने के लिए, एक बर्तन में एक बड़ा चम्मच बीज रहित इमली एक कटोरी गर्म पानी में भि‍गो दें. फिर हाथ से मसलते हुए छान लें.

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
सांभर मसाला पेस्ट के लिए
सारे मसालों को एक नॉन-स्टि‍क पैन में 4-5 मिनट में तक भूनें. फिर ठंडा होने के लिए रख दें.
सारे मसाले और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पेस्ट बना लें.

सांभर के लिए
- अरहर (तुअर) दाल को साफ करके धो लें.
- अब एक प्रेशर कूकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उसमें दाल, सारी सब्जियां, प्याज, टमाटर, हल्दी, नमक, और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. फिर कूकर बंद करके 4 से 5 सीटी आने तक गैस पर पकाएं.
- जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाए तो इसे खोल दें. अब गैस पर एक फ्राई पैन में तेल गर्म करके उसमें राई और करी पत्ते हल्के भूनें.
- उसके बाद पकी हुई दाल, सब्जियां, तैयार किया सांभर मसाला और इमली के पेस्ट को पैन में डालें और 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पका कर गैस बंद कर दें.
- सांभर तैयार है. इसे आप इडली, डोसा, और वड़ा के साथ एंजॉय करें.

नोट : आमतौर पर सब्जियां दाल के साथ नहीं पकाई जाती हैं, लेकिन एक साथ सभी को कूकर में पकाने से समय की बचत के साथ ही पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (1051 ratings)
4.2 avg from 1051 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सांभर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे सांभर मसाले के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes